लखनऊ | उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ ( FUPUCTA ) के आह्वान पर आज 17 नवम्बर से तीन दिन तक (18, 19 नवंबर ) इको गार्डन लखनऊ में क्रमिक धरना शुरू हो रहा है| इस आंदोलन में प्रदेश भर से अधिक शिक्षक शामिल होने के लिए राजधानी पहुँच रहे हैं |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
Campus News : शिक्षक महासंघ के दो गुटों के एक साथ आने के बाद राजधानी में आज 17 नवम्बर को यह पहला बड़ा कार्यक्रम है | उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के महामंत्री प्रदीप कुमार के अनुसार महासंघ की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन लागू करने, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, शिक्षकों का सम्मान सुनिश्चित करने, सभी लंबित मांगों का तत्काल समाधान करने जैसी मांगे मुख्य हैं |
Campus News : शिक्षक नेताओं के अनुसार अब शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के लिए सड़क पर उतरना जरूरी हो गया है | राजधानी लखनऊ में हो रहे इस धरना को देखते हुए प्रदेश की राजनीति में न केवल सरगर्मियां तेज हो गई है बल्कि नेताओं के बीच भी अपनी शक्ति प्रदर्शन का भी जज्बा जगा है |
FUPUCTA News : इस धरना में जुटे शिक्षक राज्य सरकार पर अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे | वर्तमान में शिक्षकों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं लेकिन उनके समाधान के प्रयास सकारात्मक गति से नहीं चल रहे हैं |
यह भी पढ़ें :
