लखनऊ | जवाहरलाल नेहरू इण्टर कॉलेज, बहरौली, लखनऊ (Jawahar Lal Nehru Inter College Bahrauli Lucknow ) के बच्चों को लखनऊ स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) का शैक्षिक भ्रमण 15 नवम्बर को कराया गया जिसमें लगभग 130 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय (Jawahar Lal Nehru Inter College Bahrauli Lucknow ) के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया। बच्चों ने चिड़ियाघर में विभिन्न वन्य जीवों, पक्षियों एवं प्राकृतिक परिवेश को नजदीक से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जाती हैं। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण गतिविधि शैक्षिक भ्रमण है, जिससे बच्चों को बाहरी परिवेश में नई-नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है।

इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू इण्टर कॉलेज, बहरौली, लखनऊ (Jawahar Lal Nehru Inter College Bahrauli Lucknow ) के बच्चों को लखनऊ स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) का शैक्षिक भ्रमण 15 नवम्बर को कराया गया जिसमें लगभग 130 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय (Jawahar Lal Nehru Inter College Bahrauli Lucknow ) के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया। बच्चों ने चिड़ियाघर में विभिन्न वन्य जीवों, पक्षियों एवं प्राकृतिक परिवेश को नजदीक से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।

बच्चों के साथ शैक्षिक भ्रमण में शिक्षक अमित कुमार, उमेश कुमार, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती रुचि, संजय अवस्थी, कुमारी अंजू उपस्थित रहे तथा बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। शैक्षिक भ्रमण के प्रभारी शिक्षक अमित कुमार रहे। भ्रमण के दौरान बच्चे अत्यंत उत्साहित नजर आए। यह भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक सिद्ध हुआ।
Trending Video :
