नई दिल्ली / पटना | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और अन्य कई नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है |
प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल से मूल रूप से अंग्रेजी में पोस्ट किया, जिसका हिंदी अनुवाद इस प्रकार है:
“बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वे बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने और लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
