लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवाद श्रृंखला ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे होने पर 16 नवंबर 2026 को प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष संदेश साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर लिखा कि पाती के माध्यम से जनता से संवाद करते हुए 50 सप्ताह कब पूर्ण हो गए, उन्हें पता ही नहीं चला |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक उनका परिवार हैं और इस परिवार के सुख-दुःख, आशाओं, उपलब्धियों और संकल्पों से जुड़े रहने का आत्मीय माध्यम ‘योगी की पाती’ है। उन्होंने बताया कि पिछले 50 से अधिक सप्ताह से वह हर पाती के माध्यम से प्रदेशवासियों के साथ अपने विचार और भावनाएं साझा करते आ रहे हैं।
आज होंगे विशेष आयोजन :
- कॉफी टेबल बुक का विमोचन : मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर ‘योगी की पाती’ की 50 सप्ताह की यात्रा पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे।
- विशेष प्रदर्शनी: वह लखनऊ के 1090 परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी में पाती के माध्यम से उठाए गए किसान, युवा, महिला, आस्था और विकास से जुड़े विषयों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।
- जनगणना-2027 का शुभारंभ इसी कार्यक्रम के दौरान जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया जाएगा।
