Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (25 अक्टूबर 2026) उत्तर प्रदेश के वाराणसी और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विकास, रक्षा और वित्तीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ( PM to visit Uttar Pradesh and Odisha on 25 October ) वे आज सुबह लगभग 11 बजे वाराणसी पहुंचेंगे |
उत्तर प्रदेश (वाराणसी)
सुबह 11:00 बजे | अरविंद लिमिटेड (Arvind Limited) के गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे | यह आधुनिक टेक्सटाइल यूनिट देश के कपड़ा पारिस्थितिकी तंत्र (textile ecosystem) को मजबूत करेगी। मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा संचालित होने के कारण यह परियोजना ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ (Women-led development) और महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा प्रतीक बनेगी। यहाँ बने उत्पाद वैश्विक बाजारों तक पहुँचेंगे।
दोपहर 01:00 बजे वायु सेना दिवस एयर शो 2026 (Air Force Day Aerial Display) में पीएम मोदी वाराणसी के नमो घाट पर मुख्य अतिथि के रूप में ‘विंग्स ओवर गंगा’ (Wings over Ganges) थीम पर आधारित इस भव्य हवाई प्रदर्शन के साक्षी बनेंगे। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होने वाले इस शो में राफेल, सुखोई-30MKI, तेजस और हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) प्रचंड आसमान में अपना पराक्रम दिखाएंगे। इस अवसर मुख्य्मन्त्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे | ये दोनों नेता शनिवार को ही पहुँच गए थे |
वाराणसी के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री ओडिशा के लिए रवाना होंगे। भुवनेश्वर में वे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे तथा वहां उपस्थित जनसभा को संबोधित भी करेंगे। यह संस्थान देश के वित्तीय बुनियादी ढांचे और डिजिटल सुरक्षा को अभेद्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
