Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- गोपी नाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इण्टर कालेज का छात्र अनमोल अंडर 17 स्कूल उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेगा ।
लखनऊ | गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इण्टर कॉलेज (Gopi Nath Laxman Das Rastogi Inter College) के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने आज बताया कि पहली बार विद्यालय का छात्र 70वीं एस.जी.एफ.आई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयन हुआ। 23 अक्टूबर से 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप के उपरांत दिनांक 02 से 05 नवंबर 2026 तक यह प्रतियोगिता बलिया में होगी। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि हमारा कॉलेज खेल के उच्चतम स्तर और उच्च भविष्य के लिए सदा अग्रसर व समर्पित रहेगा और लगातार विद्यालय में उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं को बढ़ावा देते रहेंगे ।
