रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के पूर्व प्रांत अध्यक्ष और वर्तमान में संघ के प्रदेश संरक्षक सी के महिलागें ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मांग की है कि छत्तीसगढ़ के कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारी और पेंशनर कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व देय तिथि से दो प्रतिशत महंगाई भत्ता केंद्र के समान एरियर्स सहित भुगतान किए जाने की मांग की जाती है| (Payment including dearness allowance arrears)
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!campussamachar.com : वर्तमान समय में कार्यरत और पेंशनरों को 58% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है , इस भीषण महंगाई में कर्मचारी और पेंशनर्स अधिक प्रभावित हो रहे हैं और दीपावली त्योहार के पूर्व एरियर्स सहित दो प्रतिशत महंगाई भत्ता अभिलंब घोषणा किए जाने की मांग की जाती है | वर्तमान समय में कर्मचारी और पेंशनरों ने संघ के माध्यम और फेडरेशन के तहत कई बार लिखित में मांग की गई परंतु अभी तक महंगाई भत्ता से संबंधित मांग पूरा नहीं किया गया है, जिसके कारण कर्मचारियों में असंतोष और आक्रोश पनप रहा है डबल इंजन की सरकार और मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों की मांग अभिलंब पूर्ण किया जावे इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा रही है|
dearness allowance arrears : छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ की और से मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जी से विनम्रतापूर्वक अपील की जाती है कि कर्मचारियों की मांग को विशेष रूप से ध्यान देते हुए अविलंब घोषणा की जाए, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जैसे छोटे-छोटे मांगों के लिए सड़क पर आना पड़ता है, जो बहुत ही खेद का विषय है|
यह भी पढ़ें –
