लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से आज 23 अक्टूबर को लखनऊ में लखनऊ नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल ने शिष्टाचार भेंट की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लखनऊ की मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कार्यालय में भेट की | Yogi Adityanath Office Official X Handle द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह दोनों नेताओं के बीच एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट (Courtesy Meet) थी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात के दौरान मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम के बाढ़ प्रभावित जोन-3, जोन-4 और जोन-6 की समस्याएं रखीं। महापौर ने इन क्षेत्रों के विकास और पुनर्विकास के लिए अलग से धनराशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
महापौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करना जरूरी है। इसके लिए नए नालों का निर्माण कराने और मौजूदा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बजट उपलब्ध कराया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में पानी की निकासी को लेकर स्थायी इंतजाम करना जरूरी है, ताकि लोगों को बार-बार परेशान न होना पड़े |
