देहरादून | उत्तराखंड के देहरादून के एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा ने फिजिक्स के शिक्षक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपित शिक्षक के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्राओं की संख्या 15 है। शिकायत लेकर स्कूल पहुंची एक छात्रा की मां ने प्रबंधन पर उन्हें परिसर के भीतर रोकने और बाहर नहीं जाने देने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
Latest Uttarakhand News In Hindi : परिजनों के शिकायत के मुताबिक, छात्राओं ने शिक्षक के व्यवहार को लेकर प्रिंसिपल से शिकायत की थी। आरोप है कि इस पर प्रिंसिपल ने छात्रा से उन्हें छूकर बताने को कहा कि किस तरह गलत तरीके से छुआ गया। इस कथित जवाब को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया।
मां ने लगाया परिसर में रोकने का आरोप
campussamachar.com : शिकायत लेकर स्कूल पहुंची छात्रा की मां का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें परिसर के भीतर रोक लिया और बाहर नहीं जाने दिया। उन्होंने इसे कैद किए जाने जैसा बताते हुए पुलिस पर भी स्कूल का पक्ष लेने का आरोप लगाया। घटना के बाद परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
यह भी पढ़ें –
