लखनऊ . लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (LUACTA ) के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडेय और महामंत्री प्रोफेसर अंशु केडिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल 21 अक्तूबर को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से भेंट की. इस भेंट में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे पेंशन, वेतन वितरण, प्रमोशन, इंक्रीमेंट सहित लगभग दो दर्जन मांगों पर विस्तार से चर्चा की.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रोफेसर पांडेय ने उच्च शिक्षा मंत्री को बताया कि शिक्षकों की इन समस्याओं की लंबित रहने से उन्हें तरह-तरह की परेशानियां हो रही हैं जबकि राज्य सरकार को समय-समय पर यह समस्याओं को लेकर अवगत कराया जाता रहा है, लेकिन विभागीय कार्य प्रणाली के कारण शिक्षकों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है . उन्होंने कहा कि LUACTA नियमित रूप से शिक्षक की समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग की उच्च अधिकारों से मुलाकात भेट वार्ता करता रहा है लेकिन समय से नतीजे नहीं निकले हैं. इसलिए शिक्षकों में यह बात घर कर रही है कि उनकी बातों को और उनकी समस्याओं को दूर करने में विभाग के अधिकारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं . इसलिए उच्च शिक्षा मंत्री से विचार विमर्श करने के बाद संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं को दूर करने के लिए उचित आदेशित निर्देश दिए जाने चाहिये .
LUACTA के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडेय ने बताया संगठन द्वारा लखनऊ में शिविर कार्यालय की स्थापना का स्वागत किया गया और मांग की गयी कि प्रदेश के भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत निदेशालय प्रयागराज के शिक्षकों एवं सेवा से संवंधित कार्य का बंटवारा कर दिया जाय, जिससे शिक्षकों के हितों का कार्य आसानी से हो जाय, साथ ही साथ मुख्यमंत्री जी को सौपे गये ज्ञापन की प्रति भी उच्च शिक्षा मन्त्री को सौपी गयी l मन्त्री ने संगठन नेताओं ने सकारात्मक आश्वासन दिया l
यह भी पढ़ें –
