गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर के श्री दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माँ सिद्धिदात्री की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना और आरती की। माँ जगदम्बा की कृपा समस्त चराचर जगत पर सदैव बनी रहे। संपूर्ण विश्व शांति, सद्भाव और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो, माँ भगवती से यही प्रार्थना है। उन्होने एक्स पर लिखा और पूजा की तस्वीरों को भी शेयर किया .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!