वाराणसी. वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पांडेय गुट के प्रत्याशी डॉ जितेंद्र सिंह के समर्थन में आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश पांडे गोरखपुर से, जनपद कुशीनगर के जिला अध्यक्ष नंदा पांडे व बनारस के जिला मंत्री अंजनी सिंह ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में संपर्क कर माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह पटेल के सहयोग और समर्थन के लिए सम्पर्क कर वोट मांगे.
नेताओं के अनुसार जनपद के सभी शिक्षक और शिक्षिकों ने एक स्वर में कहा कि हम किसी भी राजनीतिक पार्टी को वोट नहीं करेंगे . हम शिक्षक हैं तो शिक्षक संघ के एकमात्र अधिकृत प्रत्याशी जितेंद्र सिंह पटेल को ही वोट करेंगे। आज इस संपर्क अभियान में मंडल मंत्री डॉ रवि शंकर ओझा, जिला मंत्री संजय सिंह,उपाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्षा सुनीता निरभाकर ,कुमारी सपना ,क्रिस्टीना रवैका फार्मर , इकाई मंत्री अमरेश तिवारी ,राजेश शुक्ला , अजय विश्वकर्मा जी साथ में रहे।

सुशील कुमार तिवारी जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ मीरजापुर ने बताया शिक्षक संपर्क अभियान के क्रम में अपने सक्रिय साथियों के साथ हरहुआ , आयर कस्तूरबा , सारनाथ , पांडेपुर, बावन बीघा ,रानी मुरार ,निवेदिता शिक्षा सदन , लखसेनपुर इण्टर कालेज बनकट मिर्जापुर के विद्यालयों में विंध्य पी जी कालेज कछवां , रामपुर इंटर कालेज , राजकीय इंटर कालेज मिर्जापुर , भदोही केदारनाथ इंटर कालेज ,राजनारायण शरबत खानी, राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज गिर्द बड़ागांव , काशी कृषक गोपालगंज, भारतीय इण्टर कालेज चौरी ,गौरव गर्ल्स इण्टर कॉलेज चौरी, स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज चौरी, एच आर डी इंटर कॉलेज, कमलापति रेलवे इण्टर कॉलेज विद्यालयों में सम्पर्क किया गया .
सभी शिक्षक मतदाताओं से आगामी 23- अक्टूबर को होने वाले मतदान में संगठन के प्रत्याशी डॉ.जितेंद्र सिंह पटेल जी को अपने मत के रूप में आशीर्वाद देने की अपील की गयी.
