Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सेमरताल। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरताल में नवरात्रि के पावन अवसर पर शाला परिवार की ओर से गरबा नृत्य और कुंवारी भोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती और शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सर्वप्रथम प्रधान पाठक शांति तिर्की, शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, प्रदीप कुमार मुखर्जी, सुमन राजेन्द्र कौशिक, अनिता बोरकर, क्रांति सिंगरौल ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर कक्षा आठवीं की छात्रा अनामिका साहू को अष्टभुजी दुर्गा मां के रूप में सुंदर श्रृंगार कर झांकी निकाली गई, जिसने सभी को आकर्षित किया। इसके बाद छात्राओं द्वारा शानदार गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। ढोलक की थाप पर गरबा देखकर पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में विश्व स्व सहायता समूह सेमरताल के द्वारा समस्त विद्यार्थियों को खीर, पूड़ी और केला का प्रसाद वितरित किया गया।आयोजन को सफल बनाने में प्राथमिक शाला सेमरताल के समस्त स्टाफ एवं विश्व स्व सहायता समूह सेमरताल का सराहनीय योगदान रहा।
Trending Video –
