- राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्रदेव महिला छात्रावास में डांडिया महोत्सव
अयोध्या . डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ( Dr. Rammanohar Lohia Avadh University) के आचार्य नरेंद्रदेव महिला छात्रावास में छात्राओं द्वारा गरिमामय व उल्लासपूर्ण डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्रावास स्वावलंबन और जीवन मूल्यों को गढ़ने की पाठशाला है। शिक्षा के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ना ही एक सशक्त समाज की नींव रखता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस अवसर पर विश्वविद्यालय ( Dr. Rammanohar Lohia Avadh University ) के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने शक्ति पर्व पर छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि छात्राएं शक्ति समाज के प्रगति की धुरी है। विश्वविद्यालय परिसर ( Dr. Rammanohar Lohia Avadh University ) में सांस्कृतिक आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास, सामूहिक सहभागिता और सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं।

विश्वविद्यालय ( Dr. Rammanohar Lohia Avadh University ) की प्रथम महिला श्रीमती मीना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेंद्र कुमार एवं हॉस्टल वार्डन डॉ. महिमा चौरसिया व डॉ. प्रतिभा के संयोजन में छात्राओं द्वारा यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

