नई दिल्ली . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संस्कृत का यह श्लोक साझा किया है, जो माँ दुर्गा या जगदम्बा की स्तुति से संबंधित है:
“तव च का किल न स्तुतिरम्बिके! सकलशब्दमयी किल ते तनुः। निखिलमूर्तिषु मे भवदन्वयो मनसिजासु बहिःप्रसरासु च॥”
श्लोक का अर्थ:
“हे अंबिके (जगदम्बा)!” इस संसार में ऐसी कौन सी वाणी या शब्द नहीं है, जो तुम्हारी स्तुति (प्रार्थना) न हो?
तुम्हारा शरीर या स्वरूप ही समस्त शब्दों और वर्णों से युक्त है।
संसार की सभी मूर्तियों और रूपों में तुम्हारा ही संबंध है—चाहे वह मेरे मन के भीतर उठने वाले संकल्प-विकल्प हों या बाहर प्रकट होने वाली सभी गतिविधियां।
