Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कानपुर . उत्तर प्रदेश के गौरवशाली एवं ऐतिहासिक धरोहर डी.ए.वी. कॉलेज, कानपुर में 30 सितम्बर 2026 से 09 अक्टूबर तक संस्कृतविभाग द्वारा संचालित दशदिवसीय संस्कृत सम्भाषण कार्यशाला का समापन 10 अक्टूबर को महाविद्यालय के डा. नागेन्द्र स्वरूप स्मार्ट हाल में किया गया और सम्भाषण कार्यशाला में सम्मिलित प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किये गये। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने संस्कृतविभाग को ‘दशदिवसीय संस्कृत सम्भाषण कार्यशाला” के सफल आयोजन के लिए साधुवाद एवं प्रोत्साहन दिया तथा समस्त प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्कृत सम्भाषण कार्यशाला के संयोजक डा. सवितुर प्रकाश गंगवार ने दशदिवसीय संस्कृत सम्भाषण कार्यशाला में प्रतिभाग करने बाले प्रशिक्षुओं के उत्साह को रेखांकित करते हुए सम्पूर्ण कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर प्रशिक्षुओं ने संस्कृत स्वागत गीत, संस्कृत एकांकी नाटिका, संस्कृत में प्रहसन इत्यादि विद्याओं में अपनी दक्षता प्रस्तुत की। संस्कृत सम्भाषण कार्यशाला की प्रशिक्षिका सुश्री पलक औदीच्य ने आनलाइन व प्रशिक्षक सागर चौधुरी ने भौतिक रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अति उत्साह के साथ किया।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सुश्री आद्रिका मिश्रा ने तकनीकि सहयोग प्रदान किया। अन्य सहयोगियों के रूप में डा. मिथलेश गंगवार, प्रांजल, आस्था शुक्ला, सौम्या, पूर्णिमा तिवारी, शुचि गुप्ता, उन्नति गुप्ता, पलक शर्मा, अंशिका, श्रृद्धा, प्रीति गुप्ता, शौर्य, एकता श्रीवास्तव, सतेन्द्र कुमार, रतीश झा, अर्चना सिंह, कमल, आशीष कुमार, विजय कुमार यादव, अर्पणा, कविता सक्सेना, सृष्टि सक्सेना, ऊमा आदि ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। डी.ए-वी. में एम.ए. गणित एवं योगडिप्लोमा की छात्रा कौमुदी यादव ने कार्यशाला में प्राप्त अनुभवों को संस्कृत भाषा में प्रस्तुत किया। पूर्णतः निःशुल्क यह कार्यशाला केवल संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए आयोजित की गयी थी। जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों से प्रशिक्षुओं ने आनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी प्रशिक्षुओं के प्रति मंगलकामना व्यक्त की। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अनुराग सक्सेना, चीफप्राक्टर प्रो. लोकेश सक्सेना, छात्र कल्यण अधिष्ठाता प्रो. पंकज टंडन, नामिनी प्राचार्य प्रो. रोमल सक्सेना, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एस. एस. कालरा, आई क्यू ए सी कोआर्डिनेटर डा. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डा. अमित द्विवेदी एवं योगप्रशिक्षिका कंचन गुप्ता, श्री एम. के. सिंह, वर्शर अभिजीत गुप्ता, प्रो. श्रीराम जी प्रसाद, प्रो. पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव, प्रो. शैलजा मिश्रा, प्रो. सुषमा निषाद, प्रो. शिवानी निगम आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यशाला के संयोजक डा. सवितुर प्रकाश गंगवार ने सभी आगन्तुकों, वरिष्ठ प्राध्यापकों, प्रशिक्षुओं व पत्रकारबन्धुओं को अपने भरपूर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़ें –
