बिलासपुर. छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक मुख्य शाखा बिलासपुर के तत्वाधान में रविवार को बिलासपुर के सभी चारों ब्लाक बिल्हा,कोटा,तखतपुर व मस्तूरीमे सेवारत् शिक्षक/शिक्षिकाओको उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं नये नवाचारी के तहत् गुणवत्ता शिक्षाकी विकास के पथदर्शिका बनकरशिक्षा की ज्योति जलाने वाले बेमेतराजिला के श्री कौशल अवस्थी सर को बुकेश्रीफलव शाल भेंट कर सम्मानित किया गया|
इस मौके पर बैंक के क्षेत्रीय मैनेजर सुरेन्द्र राजपूत, अर्पणा यादव, रविन्द्र सिंह , राजीव सिंह, हरीश गोपाल उपस्थित थे. समारोह की अध्यक्षता रवीन्द्र राठौर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सह शिक्षक/समग्र शिक्षक ने की . विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुर्रे, प्रदेश सलाहका रंजीत बनर्जी, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव उपस्थित रहे , कार्यक्रम का संचालन अवधेश विमल एवं आभार व्यक्त वीरेन्द्र ने किया.
समारोह को सफल बनाने में विकास कायरवार , सुनील पांडेय,ढोला लाल पटेल, अजीत कुजूर, सुधीर मानिकपुरी अमलेश पाली, संजय कौशिक पुरेन्द्र बंरगाह, तामेश्वर सन्नाड़, संजय यादव, संतु यादव, अनिमेष दीक्षित, अभय रंजन मिश्रा नंदन क्षत्री, आशुतोष राजपूत मोतीलाल सेन,प्रमोद साहू,रितेश दीक्षित , इंद्रभान मरावी आदि का योगदान रहा. उक्त आशय की जानकारी प्रेस मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने दी है.
