लखनऊ. नेता जी सुभाष चन्द्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ ( Netaji Subhash Chandra Bose Govt Girls Pg College ) में प्राचार्य प्रो० शालिनी श्रीवास्तव जी के दिशा निर्देशन एवम संरक्षण में पुरातन छात्रा समिति के गठन हेतु एक बैठक आयोजित की गयी । इस अवसर पर विभिन्न सत्र की पुरातन छात्राओं का जोरदार स्वागत तिलक रोचना एवम पुष्पों के साथ महाविद्यालय ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो क्रांति सिंह द्वारा किया गया है।
उन्होंने लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा के साथ एलूमनी संस्था के बारे में नियम और शर्तों के साथ साथ उद्देश्य इत्यादि साँझा कर उपस्थित पुरातन छात्राओ को सचिव , उपसचिव कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष के साथ साथ 19 विभिन्न पदो पर चुनाव भी कराया । सचिव डा स्वीटी यादव, उपसचिव सौम्या मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनुष्का सिंह एवम उपकोषाध्यक्ष श्रद्धा शुक्ला चुनी गई ।

इस अवसर पर प्रो शरद कुमार वैश्य ने एसोसिएशन में चुने पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों को समझाते हुए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डा सविता सिंह ने समस्त पुरातन छात्राओं के मनोबल को बढ़ाते हुए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर प्रो विनीता लाल ने बताया कि किस प्रकार शिक्षक और छात्राओं का सम्बन्ध एक सुशिक्षित समाज का निर्माण होता है जिससे ना केवल व्यक्ति का अपितु सम्पूर्ण समाज का उत्थान संभव हो सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो शालिनी श्रीवास्तव ने चुनाव में चुने गये पुरातन छात्राओं को अपना आशीष एवं बधाई दी और कहा कि आप लोग आगे बढ़ रहे हैं तो महाविद्यालय ( Netaji Subhash Chandra Bose Govt Girls Pg College ) आगे बढ़ रहा है । आप महाविद्यालय से और महाविद्यालय ( Netaji Subhash Chandra Bose Govt Girls Pg College ) आपसे है। इसको ध्यान में रखकर आगे सम्मेलन करें और अपने महाविद्यालय ( Netaji Subhash Chandra Bose Govt Girls Pg College ) को अपने साथ ही साथ एक नई ऊंचाई पर ले जायें। इस अवसर पर डॉ भास्कर शर्मा ने सभी उपस्थित सम्मानित मान्य गणों का आभार , धन्यवाद अपनी कविता ” बहुत याद आते हैं गुज़रे ज़माने “, पढ़कर किया।

इस अवसर पर पुरातन छात्रा समिति के सदस्य प्रो विनीता लाल, प्रो शरद कुमार वैश्य, डा सविता सिंह, लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा, डा ऊषा मिश्रा, डा ज्योति, डा तमन्ना, डा विशाल प्रताप सिंह, डा राहुल पटेल, डा अरविंद, डा भास्कर शर्मा, रुद्र प्रताप शर्मा, राज वर्मा सहित महाविद्यालय की पदाधिकारी छात्राओं सहित सभी ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
यह भी पढ़िए
