लखनऊ । उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने शिक्षण संस्थानों में कार्य दिवसों मे भी गैर शैक्षिक कार्यो मे ड्यूटी लगाए जाने का कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट कर तत्काल हस्तक्षेप किये जाने की मांग की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल,संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी , महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कार्य दिवसों मे शिक्षण कार्यो को बंद कर शिक्षण संस्थानों में तथा शिक्षक/ शिक्षिकाओ की अन्य गैर शैक्षि क कार्यो मे ड्यू टी लगाया जाना जहा एक ओर छात्रों के भविष्य के साथ तो खिलवाड़ होता ही है, वहीं दूसरी ओर माननीय आदेश का भी खुला उल्लं घन किया जारहा है। यह शिक्षा जगत के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने तत्काल इस पर रोक लगा कर शिक्षा के साथ हो रहे खिलवाड़ को बन्द किये जाने की पुरजोर मांग की है।
