बिलासपुर . संकुल सेमरताल में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संकुल स्तरीय चित्र कला और भाषण प्रतियोगिता चित्र प्रदर्शनी का आयोजन आज 19 सितम्बर किया गया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत मुकेश अग्रवाल ABEO विकास खंड शिक्षा अधिकारी रहे अध्यक्षता प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर, अमित राव मराठा, अनिल कुमार वर्मा व्याख्याता उपस्थित रहे।

संकुल स्तरीय इस प्रतियोगिता कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें कक्षा 12 से मानसी भास्कर चित्र कला में प्रथम कक्षा 12 से गरिमा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।शा पूर्व मा शाला गतौरी के कुमारी कामनी अनंत कक्षा आठवीं ने चित्रकला में स्वच्छता पर सुंदर चित्र बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शा पूर्व मा बालक शाला सेमरताल से भाषण प्रतियोगिता में अंश मधुकर डिजिटल इंडिया पर शानदार भाषण देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को मुकेश अग्रवाल ABEO एवं शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर अमित राव मराठा के हाथों से पुरस्कार दिया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में मुकेश अग्रवाल सर जी एवं संजय दुवा संचालक का मोमेंटो एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में अग्रवाल सर जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता आप सबको आगे बढ़ने का रास्ता दिखा रहा है आप लोगों को बिना डर भय के साथ बोलना चाहिए गलती सबसे होती है और गलती से ही सुधार होता है।

अनिल कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों के द्वारा बनाया गया चित्रकला का प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी ने बहुत अच्छा प्रयास किया है माननीय प्रधानमंत्री जी के सपनों का भारत आप सभी हो . आप लोगों डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, सेना शोर्य, नया कश्मीर, मुक्त नक्सली पर महिला सशक्तिकरण पर बहुत सुंदर चित्र बनाकर अच्छा संदेश देने का प्रयास किया है।
शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा ने सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के कार्यक्रम को विस्तार से बताया और कहा कि इसी प्रकार के आयोजन हम अपने अपने स्कूलों में नियमित कर सकते हैं इससे विद्यार्थियों में अच्छा सोच ला सकते हैं आगे बढ़ने का प्रेरणा दायक बन सकता है। शिक्षा से ही हम देश का विकास कर सकते हैं.
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में शांति तिर्की प्रधान पाठक शा क पूर्व मा शाला सेमरताल शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा , प्रदीप कुमार मुखर्जी, अनिता बोरकर क्रांति सिंगरौल पद्मावती मरावी, प्रधान पाठक इंदिरा कश्यप, सरिता नेताम,रेखा खैरवार प्रधान पाठक, राजेश कुमार अंनत प्रधान पाठक, सौरभ , नामदेव , रविंद्र नाथ गहवई प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षक का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम सफल संचालन किर्तन बंजारे शिक्षक एल बी ने किया।
