रायपुर . विश्वकर्मा समाज रायपुर द्वारा नरहरेश्वर मंदिर के निकट विश्वकर्मा मोटर वर्क्स के प्रांगण में संरक्षक द्वय डॉ.माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, सीताराम विश्वकर्मा, अध्यक्ष परसराम विश्वकर्मा,सचिव किशनलाल विश्वकर्मा एवं कोषाध्यक्ष आर. आर. विश्वकर्मा की उपस्थिति में 17 सितंबर को भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर के.आर. शर्मा,एस.एल.विश्वकर्मा,मनोहर विश्वकर्मा,आर. शर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, श्याम लाल विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा,अनिल विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, रामविकास शर्मा, एवं मनोज विश्वकर्मा सहित बड़ी मात्रा में विश्वकर्मा समाज के लोग एकत्रित रहे। डॉ.माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा लिखित बहुचर्चित विश्वकर्मा कुल गीत – ‘हे विश्वकर्मा तुम्हारी जय हो’ से पूजा की शुरुआत हुई एवं श्री विश्वकर्मा की आरती से किया गया।

पूजा के पश्चात समाज के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों के बीच यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में हर सामाजिक पूजा एवं शुभ कार्य चाहे जन्मदिन हो, गृह प्रवेश हो, शादी की साल गिरह, सगाई या विवाह हो उसकी शुरुआत विश्वकर्मा कुल गीत से किया जाएगा। साथ ही देशभर में भगवान श्री विश्वकर्मा को मानने वाले भक्तों से भी इस परंपरा को अपनाने की अपील की गई।
