मुंगेली. एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र तरईगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 30 सितम्बर तक तथा आंगनबाड़ी केंद्र सरिसताल में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए 22 सितम्बर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in के माध्यम से आमंत्रित किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
