लखनऊ . खुन खुन जी गर्ल्स महाविद्यालय के ईको क्लब के तत्वावधान में आज 10 सितंबर 2026 को छात्राओं में पर्यावरणीय जागरूकता एवं प्रकृति संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “पर्यावरण एवं ओजोन परत संरक्षण” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपने पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा ओजोन परत के महत्व को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पोस्टरों में ओजोन परत के क्षरण के कारणों, उसके पर्यावरण एवं मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों तथा ओजोन संरक्षण के उपायों को आकर्षक चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को ओजोन परत की भूमिका एवं उसके संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराना तथा उन्हें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करना था। प्रतिभागियों ने विभिन्न स्लोगन, चित्र एवं संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत की सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी. ए. तृतीय सेमेस्टर की सोनम गौतम, द्वितीय स्थान स्नेहा राजपूत एवं तृतीय स्थान महक गुप्ता ने प्राप्त किया।कार्यक्रम का संयोजन इंचार्ज डॉ. स्नेह लता शिवहरे ने किया। NCC एवं NSS और डॉ. साइमा ने कार्यक्रम को संपन्न कराने में सहयोग दिया।सम्पूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया के निर्देशन में आयोजित किया गया।
इं
