बिलासपुर . जनपद प्राथमिक शाला जलसों संकुल -पौसरा, विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ में प्रधानपाठक निशा अवस्थी का चयन राज्यपाल पुरस्कार 2027 के लिए किया गया है। इन्होंने कॉविड-19 महामारी के दौरान जब पूरा विश्व संकट में जूझ रहा था और स्कूलों में नियमित कक्षाएं प्रभावित थी तब कोरोना काल में शिक्षिका ने पढ़ई तुहंर दुआर 2.0 के अंतर्गत घर-घर जाकर छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ा और उनके समूह बनाएं विभिन्न गतिविधियों पर आधारित कक्षाएं दी परन्तु आशा अनुरूप बच्चे न जुड़ने पर मोहल्ला क्लास प्रारंभ किया जिसमें मिट्टी के खिलौने, पेपर क्राफ्ट, मुखौटे, कबाड़ से जुगाड़ और टीएलएम एवं अन्य नवाचारी गतिविधियों का उपयोग करके नियमित कक्षाएं ली ।

बस्ता विहीन शनिवार को आनंदमय बनाकर पूर्व व्यावसायिक शिक्षा के तहत् बच्चों को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। टॉय पेडगॉजी , खेल गतिविधि कविता ,कहानी,कबाड़ से जुगाड़,खिलौना कॉर्नर, प्रिंटरिच वातावरण, भाषा उत्सव ,खिलौना कॉर्नर गतिविधि , दीवार पत्रिका जैसे बेहतरीन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण शिक्षा दूत से सम्मानित किया गया इसके अलावा जादुई पिटारा, स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम ,मेरी माटी मेरा देश , पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम, नशा मुक्ति के लिए कार्यक्रम, बालिका शिक्षा ,रीड ए थान , साक्षरता, विद्यार्थियों में रचनात्मक, वैज्ञानिक सोच नवाजतन के सात बिंदुओं का उपयोग जैसे विशेष अभियान चलाया गया।
पुणे में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में आयोजित G-20 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एफ एल एन प्रदर्शनी हेतु छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ । राज्य स्तरीय पठन महोत्सव में हमारी स्कूल की छात्रा कु रीना कौशिक ने बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया। उनके इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा भूपेंद्र कौशिक, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण गुप्ता, सुनीता ध्रुव, श्री मुकेश अग्रवाल,बी .आर. सी .श्री देवी चन्द्राकार यू आर सी श्री वासुदेव पांडे, संकुल प्रभारी श्री राम गोपाल साहू , शैक्षिक समन्वयक श्री रूपम सिंह चंदेल संकुल के शिक्षक गण एवं विद्यालय के सभी शिक्षक गणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें
