- बिलासपुर का बढ़ाया मान आदर्श शिक्षक के रुप में लगातार बेहतर करने का संकल्प
बिलासपुर . मेरा कुछ नहीं सब स्कूल का है *तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा *सम्मान मेरा नहीं मेरे स्कूल के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों का है उन बच्चों का सम्मान है जिन्होंने शिक्षक के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है । सब के सामूहिक प्रयास से विद्यालय आज सकारात्मक प्रयास कर पा रहा है । बिलासपुर के आदर्श शिक्षक के रुप में प्रयास करते हुए जय कौशिक कहते हैं शिक्षक को सम्मान मिलना उनकी जिम्मेदारी बढ़ाती है स्कुल में दर्ज संख्या 300 से आज 2500 के लगभग पहुंच रही हैं यह हमारे लिए चैलेंज से कम नहीं,एक सेक्शन से तीन और चार सेक्शन बन गया कक्षा फिर भी उत्साह, 4 कक्ष से 40 कक्ष तक बन गये फिर भी कक्ष कम पड़ रहे हैं एडमिशन के लिए लाइन कम नहीं हो रही है यह सरकारी स्कूल के लिए गौरव का पल है सभी जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समिति,पालक का विश्वास और सहयोग से बच्चों का समग्र विकास के लगातार कार्य, स्कुल में शत प्रतिशत परिक्षा परिणाम के लिए कार्य के साथ साथ,योग, पीटी,जुंबा, सांस्कृतिक कार्यक्रम,खेल और बाल कैबिनेट को सक्रिय कर स्कुल संचालन में सहयोग लेने से स्कुल में बेहतर वातावरण बनाने प्रयास सराहनीय है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्मान किया गया
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सभी स्टाफ की उपस्थिति में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी वर्षा शर्मा , सहायक संचालक बसंत प्रताप, सुनील यादव और सभी स्टाफ की उपस्थिति में मिठाई खिलाकर फूल माला श्रीफल भेंट कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.
मित्र परिवार ने शिक्षा सेवा का शपथ ग्रहण किया
मित्र शिक्षक परिवार ने जय कौशिक के सम्मान में भव्य समारोह कर कार्यक्रम में संकल्प लिया कि जहां भी हम शिक्षक के रुप में कार्य कर रहे हैं अब और बेहतर करने का प्रयास करेंगे इस समारोह में सभी ने परिवार सहित शपथ भी लिया , सम्मान पत्र साल श्री फल देकर सम्मान बढाया.
स्कूल में प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों और बच्चो द्वारा मंच पर भव्य स्वागत किया गया और विद्यालय के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब शिक्षक ने राजभवन में पहुंच कर सम्मान लिया हो सभी काफी गौरवान्वित हुए. गांव में परिवार के लोगो और दोस्तों के द्वारा रायपुर से बिलासपुर वापसी पर रास्ते में सम्मान कर फूल माला मिठाई खिलाकर बधाई दी और गांव का गौरव बढ़ाने काफी गौरवान्वित महसूस करते हुए सभी में काफी उत्साह दिखा. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसियेशन परिवार के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा सहित जिला अध्यक्ष संतोष सिंह और जिला , ब्लाक पदाधिकारीयों ने फूल माला बुके भेंट कर मिठाई खिलाई.
राज्य पाल शिक्षक सम्मान राज्यपाल रमेन डेका के हाथों सम्मानित होने पर और इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव , राज्स्व मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे स्कूल बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पल था शिक्षक के जीवन में न भूल पाने वाला समय हमेशा गौरव बढ़ाने वाला समय था.


