बिलासपुर. शुभम विहार मानस मंडली, बिलासपुर द्वारा श्री राज चौधरी के निवास, वर्मा हाइट्स, गणेश नगर, नवापारा, ओव्हर ब्रिज के पास, बिलासपुर में सतत सुंदरकांड के 225वें मानस पाठ का आयोजन भावपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया।
दोपहर 3:30 बजे आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। भगवान श्रीराम, माता सीता, श्री लक्ष्मण एवं श्री हनुमान जी की आराधना के साथ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पाठ में सहभागिता की।
इस अवसर पर राजकमल चौधरी, मनीषा राज चौधरी, डॉ. आरती गायकवाड़, अखिलानंद पाण्डेय, भूपेन्द्र यादव, ए.के. स्वर्णकार, नीरज तिवारी, दीपक खण्डेलवाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ के दौरान “कौन सो संकट मोर गरीब को जो तुमसे नहीं जात है टारों, बेगि हरो हनुमान महाप्रभु जो कछु संकट होय हमारो” जैसे भक्तिमय चौपाइयों के सामूहिक गायन से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
आयोजक मंडली ने कहा कि सुंदरकांड के निरंतर पाठ का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कार, आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव एवं प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है। मंडली द्वारा लगातार आयोजित किए जा रहे इन पाठों में श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता इस धार्मिक अभियान के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाती है। अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने “जय जय श्रीराम, जय जय अंजनी पुत्र” के जयघोष के साथ श्री हनुमान जी से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना की।
