लखनऊ . उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी,उपाध्यक्ष बी.एल.अवस्थी व संयुक्त मंत्री विमल अवस्थी आज 01 सितम्बर को रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय,राजाजीपुरम् ,लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.शशांक कुमार से समस्याओं पर वार्ता हेतु गया। उन्हें 05 सितम्बर 2026 को होने वाले “शिक्षक दिवस” पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी के अनुसार समिति के लोगों ने नया आपात कालीन कक्ष बनते हुए देखा। टी.बी.रूम को भीतर से बाहर कर दिया है। वर्षों से पड़े कबाड़ की नीलामी करवा दी है।जिसे कोई नहीं कर पाया था। उन्हें 12:30 बजे ओ.पी.डी.में कार्य करते हुए देखा गया।यह कार्य करने का जुनून होता है।जाओ किसी आफिस में तो अधिकारी कर्मचारी कम होने का रोना रोने लगते हैं।किसी को सीखना है तो रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय के वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से सीखिए।वेतन तो सभी पाते हैं।संस्थान के अधीक्षक/ मालिक को संस्थान के लिए जी जान से कार्य करना चाहिए।उनकी कार्य शैली विशेष रूप से अनुकरणीय है। नेत्र चिकित्सक डा.के.पी.सिंह के यहाँ तो 4:00 बजे तक भीड़ लगी रहती है।यह उनकी कार्य क्षमता को दर्शाता है।
