बिलासपुर . प्रान्तीय नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर ने शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर खास कर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट परीक्षा) की अनिवार्यता को खत्म करने की प्रमुख मांग हैं . उल्लेखनीय है जिसे लेकर प्रदेश व्यापी मुख्यमंत्री निवास (बगिया, जशपुर) में महारैली धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस बाबत एक जिला स्तरीय आवश्यक बैठक आहूत किया गया यह प्रदर्शन 27अगस्त को होगा . आज बिलासपुर में बैठक कर रणनीति बनी है.

इसमें अश्विनी कुर्रे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत बनर्जी प्रदेश सलाहकार वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने रणनीति व कार्ययोजना पर विस्तार पूर्वक जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ चर्चा एवं परिचर्चा किया गया जिसमें श्री सुनील पांडेय जिला अजीत कुजूर ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा ढोला लाल पटेल जिला संयोजक देवेन्द्र कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र खुटे जिला सचिव श्री संजय यादव जिला संगठन सचिव श्री अनिमेष दीक्षित ब्लॉक मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर नवरंग उक्त आशय की जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने दी है
