बिलासपुर . शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में शनिवार बेगलेस डे पर मेहंदी सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कक्षा 6से कक्षा 8 तक के 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया सभी के हाथों में मेहंदी लगाई गई विद्यार्थियों ने अपनी कौशल का उपयोग करते हुए कई डिजाइनो में बारिको से हथेलियों मे मेंहदी लगाया जिसमें छोटे छोटे बच्चों का कौशल देखने को मिला पढ़ाई लिखाई के अलावा विद्यार्थियों में व्यवसायिक शिक्षा का भी आवश्यकता होती है जैसे सिलाई कढ़ाई बुनाई, चित्रकला, रंगोली बनाना जो उनके जीवन में काम आए ऐसे ही बच्चों में बैगलेस डे शनिवार के दिन कराया जाता है।

आज के विजेताओं को प्रधान पाठक शांति तिर्की शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी, प्रदीप कुमार मुखर्जी, अनिता बोरकर क्रांति सिंगरौल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।


