बिलासपुर . छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में स्थित जे पी हाइट्स की महिला मंडली ने पूरे जोर शोर से किचन गार्डन में सावन उत्सव मनाया। इस दौरान विविध गेम खेले गए व सावन सुंदरी का निर्णय लिया गया।

उत्सव में श्रीमती पायल लाठ, निशा अग्रवाल, भावना ठाकुर, मोनिका अग्रवाल, दीपिका शुक्ला, हनी अग्रवाल, करिश्मा अग्रवाल, पिंकी छाबड़ा, सुषमा अग्रवाल, डॉली सहित अनेकों महिलाएं शामिल हुई।
