- चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश
रायगढ़, मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों ( Prayas Residential School) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग की तिथि निर्धारित कर दी गई है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग हेतु चयनित छात्र-छात्राओं की सूची एवं आवश्यक जानकारी प्रदर्शित की गई है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।
Prayas Residential School News : सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार काउंसलिंग के लिए चयनित विद्यार्थियों को सूची में दर्शाए गए आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की यह प्रक्रिया विद्यार्थियों के चयन एवं प्रवेश को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण चरण है। छत्तीसगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।
काउंसलिंग के समय इन दस्तावेजों को लाना अनिवार्य
Prayas Residential School news today : द्वितीय काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि पर निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपने साथ लेकर उपस्थित होना होगा। जिसमें कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंकसूची, प्रधानपाठक/प्राचार्य द्वारा जारी सत्यापन प्रमाण पत्र, जिसमें विद्यार्थी के कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होने की पुष्टि हो। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, जहां संबंधित श्रेणी के अंतर्गत लागू हो। 10 रुपये के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र, जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के अंतर्गत होने संबंधी प्रमाण का उल्लेख हो, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र, संबंधित अभ्यर्थियों के लिए, विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को काउंसलिंग के समय संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इनमें दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे, अनाथ बच्चे, विधवा माता के बच्चे, परित्यक्ता महिला के बच्चे तथा देश की रक्षा करते हुए अथवा अपने कर्तव्य का निर्वहन करते समय पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, सशस्त्र बल या शहीद सैनिक के बच्चे शामिल हैं।
काउंसलिंग के बाद संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विभाग ने चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे काउंसलिंग की निर्धारित तिथि और समय का विशेष ध्यान रखें तथा सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में उपस्थित हों। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही प्रवेश संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। चयनित छात्र-छात्राएं काउंसलिंग की तिथि, अपना नाम तथा आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालय की जानकारी विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें
