लखनऊ , लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर जेपी सैनी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं विभागाध्यक्ष-भूगर्भ विज्ञान प्रोफेसर ध्रुव सेन सिंह को विश्वविद्यालय एल्यूमनाई फाउंडेशन का समन्वयक नामित किया है . इस नियुक्ति पर समस्त पुरातन छात्रों एवं एल्यूमीनाई फाउंडेशन की ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गयी हैं। इस निर्णय के लिए कुलपति जी का बहुत आभार भी जताया है , इस मौके पर अनिल सिंह “वीरु” पूर्व महामंत्री लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने कहा है कि हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि प्रोफेसर ध्रुव सेन सिंह के मार्गदर्शन में एल्युमिनाई फाऊंडेशन और विश्वविद्यालय प्रशासन मिलकर छात्रहित और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उन्नयन में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा!

उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र रहे हैं . उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्य शुरू किया और भूगर्भ विज्ञान के विभाग अध्यक्ष के रूप में भी अपना सफलतम कार्यकाल पूरा किया है . प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह की गिनती देश-विदेश के चुनिंदा भूगर्भ वैज्ञानिकों में होती है , वे देश के कई ऐसे प्रतिनिधिमंडलों में शामिल रहे हैं जिनमें देश के चुनिंदा भूवैज्ञानिकों को स्थान मिला है, प्रोफेसर सिंह का कार्य केवल शिक्षा, शोध ही नहीं है बल्कि वे सामाजिक कार्यों के साथ-साथ विद्यार्थियों के हर तरह के मार्गदर्शन के लिए भी जाने जाते हैं. छात्रों के बीच उनकी लोकप्रियता एक आदर्श शिक्षक के रूप में है . उन्हें अब तक कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं ,
यह भी पढ़ें
