गोंडा , श्री लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह के निर्देशानुसार विज्ञान परिसर में कृषि संकाय की ओर से कृषि स्नातक (B.Sc. Agriculture) के छात्र-छात्राओं के बीच ‘नशा मुक्ति’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अरविन्द कुमार शर्मा रहे, जिन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर सत्र का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण और कृषि क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य का महत्व समझाया और नशे के खिलाफ इस मुहिम को ग्रामीण स्तर तक ले जाने का आह्वान किया। इस पूरे गरिमामयी आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक एवं कृषि संकाय की प्रभारी डॉ. रेखा शर्मा की मुख्य भूमिका रही। विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कुशल मंच संचालन और सटीक प्रबंधन के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. करुणेश दुबे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में विभाग डॉ. घनश्याम द्विवेदी, डॉ. विनय पांडेय, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. करुणेश कुमार दूबे और मानसी पांडे का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर कृषि संकाय की छात्र-छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे जिन्होंने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें
