लखनऊ, 24 जुलाई , डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ( Dr. Shakuntala Misra National Rehabilitation University ) ने 31 जुलाई को आयोजित होने वाले 13वें दीक्षांत समारोह के लिए पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक राजेश मिश्रा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए अनंतिम पदक सूची तैयार कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को पदक सूची में किसी प्रकार की आपत्ति है तो वह 23 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक अपनी लिखित आपत्ति परीक्षा नियंत्रक कार्यालय (कक्ष संख्या-312) में अथवा coe@dsmnru.ac.in पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकता है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद पदक प्राप्तकर्ताओं की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
अनंतिम सूची के अनुसार 13वें दीक्षांत समारोह ( Dr. Shakuntala Misra National Rehabilitation University convocation ) में कुल 156 पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 76 स्वर्ण, 40 रजत और 40 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा कुलाध्याक्ष, मुख्यमंत्री और कुलपति पदकों के साथ विभिन्न स्मृति एवं विशेष स्वर्ण पदक भी मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे।
आचार्य संजय सिंह कुलपति बोले
“विश्वविद्यालय( Dr. Shakuntala Misra National Rehabilitation University) में पदक चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखी गई है। अनंतिम सूची जारी करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि किसी पात्र विद्यार्थी को कोई तथ्यात्मक आपत्ति हो तो उसका समयबद्ध निस्तारण किया जा सके। सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि सूची का अवलोकन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति, यदि कोई हो, अवश्य दर्ज कराएं।”
