दुर्ग / भिलाई . 24 जुलाई , शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 तहसील व जिला दुर्ग की 29वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शाला के छात्रों को तकनीकी शिक्षा के ज्ञान से हाईटेक बनाने एवं ऑडियो विजुअल तकनीक के माध्यम से स्मार्ट शिक्षा प्रदान करने हेतु स्मार्ट क्लास एवं ई लाइब्रेरी का लोकार्पण हुआ।

इस कार्यक्रम में अहिवारा विधानसभा के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी मुख्य अतिथि, अध्यक्षता श्रीमान जितेंद्र यादव जी सभापति जिला पंचायत दुर्ग,विशेष अतिथि श्रीमान गोकुल वर्मा सभापति जनपद पंचायत दुर्ग,अडानी फाउंडेशन सी एस आर जामुल के प्रबंधक जमील अख्तर खान,अमन कुमार,संगीता राव,सरपंच श्रीमति लता साहू, उपसरपंच श्री घनश्याम साहू,श्रीमान अशोक मंडारे जी उपाध्यक्ष अनसूचित जाति भिलाई,पूर्व जज श्री अग्रलाल जोशी जी, विधायक प्रतिनिधि प्रेमसागर चतुर्वेदी,हायर सेकेंडरी स्कूल ढौर की प्राचार्या श्रीमती राबिया शाहिना,वार्ड पंच श्रीमति सरिता मंडारे,स्कूल की एस एम सी की अध्यक्ष सरस्वती देशलहरे,हायर सेकेंडरी स्कूल समिति के अध्यक्ष कुलेश्वर साहू,शिक्षाविद ओम प्रकाश वर्मा,राम कुमार बारले, मिडिल स्कूल समिति के अध्यक्ष जी दीप नारायण यदु विधायक प्रतिनिधि डोमार वर्मा,सांसद प्रतिनिधि चंद्रिका बंछोर एवं समस्त पंचगण के आतिथ्य में संपन्न हुआ।अडानी फाउंडेशन की ओर से शाला को 55 इंच की स्मार्ट टीवी एलजी कंपनी की एवं इसके साथ 5 नग कंप्यूटर सेट भेंट किये गये।

कार्यक्रम की शुरुआत आंगनवाड़ी में अन्नप्राशन एवं गोद भराई के द्वारा की गई। इसके बाद सरल,सौम्य,सहज विधायक महोदय जी ने अपने उदार स्वभाव के अनुरूप स्मार्ट क्लास लाइब्रेरी का लोकार्पण स्वयं न करते हुए शाला के प्रधान पाठक अनिल कुमार थारवानी एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती राबिया शाहिना के द्वारा करवाया। इसके पश्चात अतिथियों ने सरस्वती पूजन कर मंच पर आसन ग्रहण किया। इसके पश्चात शाला के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत,बारहमासी गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
एक पेड़ मां के नाम शासन की योजना के अंतर्गत अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में चयनित होने वाले छात्रों विधि बंजारे, दीपेश कुमार मनहर, मोहम्मद मसूद मुजावर पार्थ साहू एवं नितेश साहू के साथ शाला के पूर्व छात्र धर्मेन्द्र साहू को नीट में उत्तीर्ण होने पर प्रशस्ति पत्र एवं अडानी फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक एवं शिक्षिका श्रीमति सुनीता साहू ने शाला के 29 वर्षीय सफर को संक्षिप्त में बताया कि यह शाला कैसे पहले वैकल्पि शाला एक पेड़ के नीचे संचालित होती थी। फिर राजीव गांधी शिक्षा अभियान के तहत शुरुआत होकर कैसे इस आकर्षक एवं सर्वसुविधायुक्त शाला बन पाई। और शाला के सर्वांगीण विकास हेतु कुछ मांगे अतिथियों की समक्ष रखी गई।

इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी, श्री जितेंद्र यादव जी,श्री गोकुल वर्मा जी ने शिक्षक बैंक,छात्र बैंक एवं ग्रामीणों के सहयोग से हुए चहुमुखी विकास से अत्यंत प्रसन्न हुए। और विधायक महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि 29 साल का सफर कोई छोटा सफर नहीं है। इस शाला ने सैकड़ों छात्रों को शिक्षित कर समाज को अच्छे नागरिक दिए है।स्मार्ट क्लास और ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक को अपनाना ही भविष्य की जरूरत है। अब हमारे बच्चे गांव में रहकर भी दुनिया के ज्ञान से जुड़ सकेंगे।इसके लिए शाला प्रबंधन, शिक्षकों और ग्रामवासियों द्वारा इस सपने को साकार करने के लिए बधाई दी।इस अवसर पर उन्होंने शाला परिवार द्वारा की गई मांग को पूरा करने के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए एवं स्वयंसेवी शिक्षिका धनेश्वरी बंजारे हेतु स्वेच्छानुदान से 30 हजार रुपए ,इसके अलावा हायर सेकेंडरी ढौर के लिए भी 10 लाख रुपए जर्जर कक्ष निर्माण हेतु की घोषणा भी की।

इसके अलावा 29 वर्षीय शाला के संपूर्ण कार्यकाल के दौरान शाला में सेवाएं देने वाले पूर्व शिक्षिका श्रीमति ब्लासिया कुजूर,हेमा चंद्रवंशी, दीप्ति मेश्राम,सुनीति महेश्वरी, रिखी राम पारकर, यामिनी पाठक,ओम कुमार खुटियारे,ऋषिकांत शुक्ला एवं वर्तमान के सभी शिक्षक संकुल समन्वयक दीपक कुमार बुन्देला,पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक तरुण कुमार भीमगढ़े, शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 1 के प्रधानपाठक अश्विनी देवांगन,शिक्षक चैलेंद्र साहू,अंजू त्रिपाठी,पूजा दिवेदी,मनीष गेंड्रे,ए मधुलिका,मीरा आडिल,मीरा यादव, अमृता सिन्हा,मंजू गुप्ता,प्रमिला भतपहरी, रविन्द्र कौर भामरा, हायर सेकेंडरी स्कूल के व्याख्याता प्रकाश वर्मा, श्रीमती दुलारी चंद्राकर,श्रीमती नंदिता प्रसन्नो,वेदन बंछोर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी देशलहरे,टहल सिंह चंद्रवंशी को शिक्षा शिल्पी सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें
