, कुछ अनाथ बच्चों को स्कूल बैग, ड्रेस, कॉपी और पेन पेंसिल के सेट दिलवाने हैं, क्या आप मदद करेंगे
इन्दौर, 16 जुलाई , बच्चों के स्कूल शुरू हो गए हैं। बस्तियों के अनाथ बच्चों को आपकी मदद का इंतजार है। सिर से माता पिता का साया उठने के बाद यह बच्चे बेहद जटिल परिस्थियों में अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसी को दादा दादी काम करके पढ़ा रहे हैं तो कोई अपनी शिक्षा के लिए समाजसेवियों पर निर्भर है। हमने इंदौर की कई बस्तियों में सर्वे करके इन बच्चों का चयन किया है।
इनकी पढ़ाई न छूट जाए और यह एक बेहतर भविष्य बना सकें, बस हमारा यही प्रयास है। इस महीने इन बच्चों को हम शिक्षण सामग्री दे रहे हैं। इसमें स्कूल बैग, ड्रेस, कॉपी का सेट, पेन, पेंसिल, इरेजर, शॉपनर, सभी चीजें दी जाएंगी। एक सेट लगभग 500 रुपए का और एक बच्चे की स्कूल ड्रेस डेढ़ से दो हजार के आसपास आएगी। आपका एक रुपए का सहयोग भी हमारे लिए बहुत बड़ा है। यह किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकता है। स्वेच्छा अनुसार सहयोग करें और भारत की अगली पीढ़ी को शिक्षित और संस्कारवान बनाने के लिए आगे आएं। आपकी मदद से इन बच्चों को सही समय पर शिक्षण सामग्री मिल पाएगी। अगर आप इंदौर में हैं तो कार्यक्रमों में खुद भी आएं और अपने हाथों से बच्चों को शिक्षा का दान करें। यह भी देखें कि हम किस तरह से जरूरतमंद बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
🙏🏻 सहयोग करें
जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-
https://wa.me/message/XSMC5S32M4E2E1
