- तूता के मैदान में शिक्षक नेताओं ने जन सैलाब के बीच शासन को ललकार लगाई
रायपुर , 15 जुलाई , छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर ने 15 जुलाई को रायपुर के तूता मैदान में हजारों शिक्षक की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जो गारंटी दिया था कि वेतन विसंगति दूर करेंगे, प्रमुख मांगों सहित टेट परीक्षा की अनिवार्यता खत्म हो, और वी.एस.के.एप्प की मोबाइल फोन पर उपस्थिति की अव्यवहारिक प्रणाली को हटाया जाए जैसे मसलों पर ज्ञापन सौंपा गया .

इस अवसर पर शिक्षक नेताओं ने ओजस्वी भाषण से पूरे पंडाल में लोगों में जोश व उत्साह भरते हुए हुंकार भरे जोशीले वाणी से शासन को ललकार लगाई और कहा कि डबल इंजन की सरकार टाय टाय फिस नजर आती है और विधानसभा घेराव के लिए महारैली निकालने को प्रस्थान करते उसके पूर्व नाका बंदी बनाकर मैदान को चारों तरफ से पुलिस फोर्स ने घेरा बना लिया था ,
वहीं पर नारेबाजी एवं भाषण क्रम चला जिसमें अपने विचारों को सांझा करने वाले में मनीष मिश्रा, बसंत कौशिक, कौशल अवस्थी, अश्विनी कुमार कुर्रे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान तरुण वैष्णव रंजीत बनर्जी , गोकुल जायसवाल, राजू टंडन, श्री देवेन्द्र हरमुख, श्री शेषनाथ पांडेय, हुलेस चंद्राकर दिलीप लहरें अशोक ध्रुव, यशवंत दुबे, वीरेन्द्र यादव श्रीमती नेमी सिन्हा श्रीमती रीता भगत, श्रीमती रुपा रानी मरकाम, श्रीमती उमा पांडेय चंद्र प्रकाश तिवारी विजेन्द्र चौहान आदि ने रखें|उक्त आशय की जानकारी मीडिया सह प्रभारी श्री वीरेन्द्र यादव ने दी है


