लखनऊ 10 जुलाई , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में आयोजित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सहभागिता हेतु लखनऊ से कानपुर तक की यात्रा रेल द्वारा कर सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, ईंधन एवं ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व का प्रेरक संदेश दिया।


