लखनऊ , 10 जुलाई ,बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के शिक्षा विभाग के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विभाग की पूर्व शोधार्थी डॉ. मनीषा सिंह का उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के माध्यम से पीजीटी (शिक्षा) पद पर चयन हुआ है। इस अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने डॉ. मनीषा सिंह को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी सफलता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं शोध परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करती है।
BBAU Lucknow : डॉ. मनीषा सिंह ने वर्ष 2018–2023 के दौरान बीबीएयू के शिक्षा विभाग से “Humanising Epistemic and Pedagogic Discourses in Science Education” विषय पर अपना पीएच.डी. शोधकार्य पूर्ण किया। उनका शोध विज्ञान शिक्षा में मानवीय दृष्टिकोण तथा शिक्षाशास्त्रीय विमर्श को समृद्ध करने वाला एक महत्त्वपूर्ण अकादमिक योगदान है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के माध्यम से पीजीटी (शिक्षा) पद पर उनका चयन उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, विषयगत दक्षता तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का परिचायक है।
BBAU Lucknow news : शिक्षा विभाग के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रो. राज शरण शाही ने डॉ. मनीषा सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विभाग में विकसित उच्च गुणवत्ता वाली शोध संस्कृति, अनुशासन और सतत परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. सिंह भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देती रहेंगी। शिक्षा विभाग के प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. सुभाष मिश्रा ने भी डॉ. मनीषा सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विभाग के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। शिक्षा विभाग, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ, डॉ. मनीषा सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता है।
