कानपुर, 08 जुलाई , उ. प्र. राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज ( Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University ) ने प्रवेश सत्र जुलाई 2026-27 में 06 जुलाई 2026, दिन- सोमवार से सभी कार्यक्रमों- स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, जागरूकता कार्यक्रम आदि (प्रवेश परीक्षा आधारित पाठ्यक्रमों को छोड़कर) में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारम्भ कर दिया है।
ADMISSION-2026-27 : डाॅ0 रेखा त्रिपाठी क्षेत्रीय समन्वयक क्षेत्रीय केन्द्र कानपुर ने बताया प्रवेश प्रक्रिया का शुभारम्भ विश्वविद्यालय ( Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University ) के कुलपति आचार्य सत्यकाम जी ने किया तथा सभी क्षेत्रीय केन्द्र समन्वयकों को प्रवेश के प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया। इच्छुक शिक्षार्थी मुक्त विश्वविद्यालय ( Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University ) की बेवसाइट www.uprtou.ac.in अथवा समर्थ पोर्टल पर प्रवेश हेतु दिये गये लिंक- https://uprtouadm.samarth.edu.in/index.php के माध्यम से प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। डाॅ0 रेखा त्रिपाठी क्षेत्रीय समन्वयक ने बताया विश्वविद्यालय ( Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University ) में सभी प्रकार के पाठ्यक्रम हैं जिनमें प्रवेश लेकर विद्यार्थी अपना भविष्य संवार सकते हैं .
यह भी पढ़ें
