शिमला, 5 जुलाई , अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय) हिमाचल प्रदेश जिला शिमला के कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन जी से TET के विषय को लेकर मिले। टेट विषय को लेकर सांसद को ज्ञापन सोंपा । उनसे आग्रह किया कि इस विषय पर राज्यसभा में ताराकिंत या अताराकिंत प्रश्न पूछें। टीईटी के समर्थन में शैक्षिक महासंघ को समर्थन पत्र उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उपाध्यक्ष पवन मिश्रा, प्रांत अध्यक्ष विनोद सूद, मीडिया सह प्रभारी सुखदेव राणा, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश, प्रकाशन प्रकोष्ठ सहप्रमुख कमल उपस्थित है।
यह भी पढ़ें
