- माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश हेतु पोर्टल 27 जुलाई तक खुला |
बलरामपुर , 04 जुलाई , माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसर ( Maa Pateswari University, Balrampur ) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रवेश पोर्टल 27 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं।
अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो0 पी.के. सिंह ने बताया कि बी.ए. (B.A.), बी.एससी. (B.Sc.), बी.कॉम. (B.Com.), बी.सी.ए. (B.C.A.), बी.एससी. कृषि (B.Sc. Ag.) सहित अन्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएँ SAMARTH प्रवेश पोर्टल https://mpublpadm.samarth.edu.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करें तथा “Apply in Program” बटन पर क्लिक करके विश्वविद्यालय परिसर अथवा संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन करें।
यह भी पढ़ें
