आजमगढ़ , 04 जुलाई , महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ( Maharaja Suhel Dev University, Azamgarh ) ने बीए अंतिम वर्ष/फाइनल सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं में उल्लास का माहौल बन गया।
परीक्षा नियंत्रक आनन्द कुमार ने बताया कि परिणाम पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ तैयार किया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msdsu.ac.in पर रोल नंबर डालकर अपना परिणाम एवं डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल मार्कशीट अस्थायी प्रमाणपत्र के रूप में मान्य होगी। जिन छात्रों को अंकपत्र में कोई शंका हो, वे नियमानुसार निर्धारित समय में स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी का उद्देश्य छात्रों का विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली पर विश्वास और सुदृढ़ करना है। बीए उत्तीर्ण छात्र अब विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026 है। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शेष व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम भी अति शीघ्र घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
