उदयपुर , 04 जुलाई , सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी-CCRT Udaipur) के क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर द्वारा दिनांक 29 जून से 08 जुलाई, 2026 तक “हमारी सांस्कृतिक विविधता” विषय पर दस दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge System) के मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप शिक्षकों की शैक्षिक एवं व्यावसायिक दक्षताओं का विकास करना है। इस कार्यशाला में देश के 10 विभिन्न राज्यों से आए कुल 85 शिक्षक सहभागिता कर रहे हैं।

