बच्चों ने किया वास्तविक मतदान
सेमरताल, बिलासपुर , 4 जुलाई , आज शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में बाल केबिनेट का गठन किया गया। जिसमें नियमानुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया के साथ चुनाव पूरा कराया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर मतदान किया।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और लोकतंत्र में चुनाव को करीब से अनुभव कराने के लिए यह आयोजन किया गया था। आओ करके देखें —जब तक विद्यार्थियों को देखकर सुनकर और छूकर कार्य प्रक्रिया नहीं करेंगे तब तक शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को समझ नहीं आता।

यदि आप समझाकर दिखाकर, प्रयोग करके दिखाएंगे बतायेंगे तब व ही बच्चे बहुत जल्दी समझ जाते हैं।आज संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा ने बाल केबीनेट गठन के लिए मतपत्र के माध्यम से चुनाव कराया जिसमें मतदाता बच्चे थे, मतदान अधिकारी अलग अलग स्कूल के शिक्षक थे, मतदान कक्ष, अमिट स्याही, और मतदाताओं की कतार के साथ चुनाव कराया गया। बच्चों ने जाना कि चुनाव कैसे होता, जनप्रतिनिधियों को कैसे चुना जाता है।

चुनाव जीतने के बाद प्रतिनिधियों की क्या क्या जिम्मेंदारिया होती है। ये सब जानकारियां बच्चों को दी गई। इस अवसर पर शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश जी उपस्थित रहे स्टाफ के शांति तिर्की प्रधान पाठक शिक्षक अनिता बोरकर एवं क्रांति सिंगरौल मेम का सराहनीय सहयोग रहा। व्याख्याता अनिल वर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए सभी विजेता पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी। पदाधिकारियों को सोमवार के दिन शपथ दिलाई जाएगी।
Trending Video
