लखनऊ, 02 जुलाई , शैक्षिक सत्र के पहले दिन एक जुलाई को विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल नरही ( Vidya Mandir Girls High School Narhi ) में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय की टीचर्स ने प्रत्येक छात्र को शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए परिश्रम और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया विद्यालय ( Vidya Mandir Girls High School Narhi ) की प्रबंधक संतोष रस्तोगी, प्रधानाचार्य रश्मि यादव सहित कई शिक्षकों ने इस दिन को खास बना दिया। सहायता प्राप्त विद्यालय ( Vidya Mandir Girls High School Narhi ) में पठन-पाठन के माहौल को अधिक व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए भी अधिक से अधिक प्रयास किया जा रहे हैं.

Vidya Mandir Girls High Schoo News : विद्यालय ( Vidya Mandir Girls High School Narhi ) की प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को पढने पढ़ाने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने शिक्षा के महत्व को बताते हुए सभी से अपने-अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय ( Vidya Mandir Girls High School Narhi ) में शिक्षकों की मेहनत और लगन के कारण ही छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र में इस विद्यालय का एक अपना विशेष महत्व है और सुरक्षित माहौल में छात्राएं यहां मन लगाकर अध्ययन कर रही है।

Vidya Mandir Girls High School : नए सत्र के पहले दिन विद्यालय ( Vidya Mandir Girls High School Narhi ) का माहौल बहुत अच्छा लगा, इसकेदो दिन पहले विद्यालय ( Vidya Mandir Girls High School Narhi ) में सुंदरकांड का पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया गया था । जिसमें शिक्षा विभाग के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था। यह सब विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी ओमप्रकाश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। श्री त्रिपाठी खुद डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रह चुके हैं और वह शिक्षा के महत्व को भली प्रकार जानते हैं।
Trending Video
