लखनऊ, 25 जून। उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, संगठन प्रवक्ता ओ पी त्रिपाठी एवं महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने शासन का ध्यान आकृष्ट कर आशासकीय सहायता प्राप्त मा विद्यालय के सस्था प्रधानों की नियुक्ति मे संस्था के दो वरिष्ठतम शिक्षकों को उनके अनुभव को दृष्टि में रंखते हुए अर्हता के साथ दो अंक प्रति वर्ष प्रदान कर उन्हें पूर्व की तरह सीधे साक्षात्कार में शामिल किये जाने की मांग को दोहराया है।
गौरतलब हो कि वर्तमान में लगभग दो हजार पाँच सौ से भी अधिक शिक्षण संस्थानों में कार्यवाहक संस्था प्रधान २०११- २०१३ के के बाद से अप ना योग दान कर रहे हैं। और वे परीक्षा में चाह कर भी ४० वर्ष आयु की निर्धारित सीमा को पार कर चुके हैशमिल नहीं हो सकते हैं। शिक्षक नेताओ ने उन्हें सीधे तौर पर उनकी सेवा अनुभव के मद्दे नजर चयन के लिए अवसर प्रदान करने हेतु साक्षात्कार मे शामिल किये जाने का प्रवधान सुनिश्चित किये जाने की पुरजोर मांग की है।
