लखनऊ, 23 जून . उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर हुए अग्निकांड में अभी तक 15 लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ का दौरा बीच में छोड़कर सीधे घटनास्थल पहुंचे थे पीड़ितों से अस्पताल जाकर मिले और हर संभव मदद का एलान किया , वे बहुत ही दुखी थे .उन्होंने इस भीषण अग्निकांड की जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। उधर इस म्ममले में लखनऊ के सीपी अमरेंद्र कुमार सेंगर ने बताया क इस प्रकरण में अब तक चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपितों अलीगंज स्थित सेक्टर-डी निवासी रामकृष्ण उपाध्याय, मदेयगंज नियर बड़ा दुगों मंदिर सीतापुर रोड निवासी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, ठाकुरगंज निवासी तूशॉक कृष्णा जायसवाल और सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

इसी प्रकार सीएम योगी आदित्यनाथ ने अग्निकांड की घटना पर कड़ा एक्शन लिया है। सीएम के निर्देश पर चार अफसरों जानकीपुरम के एक्सईएन कलेक्शन गौरव कुमार, एफएसएसओ इंदिरानगर कमलेन्द्र कुमार सिंह, एई अनिल कुमार और प्रमोद पांडे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।
उल्लेखनीय है लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया इलाके, उषा मेहता मार्ग बी/2, सेक्टर डी में स्थित एक 3 मंजिला व्यावसायिक इमारत में सोमवार दोपहर करीब 2:30-3:00 बजे भीषण आग लग गई थी . इस इमारत में ग्राउंड/पहली मंजिल पर पेट शॉप/क्लीनिक, दूसरी मंजिल पर “लर्निंग स्पेस” नाम की लाइब्रेरी/कोचिंग और “हेड हॉपर स्टूडियो” 3D आर्ट प्रोडक्शन व गेमिंग सेंटर चल रहा था. आग लगने के समय कोचिंग/एनिमेशन सेंटर में 20-25 छात्र मौजूद थे .

प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के अनुसार, बेसमेंट में लगे AC में ब्लास्ट हुआ जिससे आग लगी और धुआं फैल गया.

परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता- सीएम योगी
सीएम योगी ने लखनऊ की घटना पर कहा कि सभी घायलों का समुचित उपचार कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है। इस हृदय विदारक दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख की मदद का ऐलान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की। घायलों के लिए सीएम योगी ने 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया।
