बिलासपुर, 22 जून /छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन बिलासपुर द्वारा आयोजित मासिक समीक्षा बैठक 20 जून 26 को दिन शनिवार कोन्हेर गार्डेन तिलक नगर में जिला, ब्लॉक व प्रांत पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में रंजीत बनर्जी प्रमुख प्रदेश सलाहकार सदस्य की अध्यक्षता एवं अश्विनी कुमार कुर्रे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रमुख एजेंडा टी .ई.टी परीक्षा,वी.एस.के. की उपस्थिति को लेकर तथा क्रमोन्नत अथवा समयमान वेतनमान के विकल्प के चयन,सी जी जी पी एफ पासबुक जारी करने एवं सर्विस बुक संधारण मुद्दे पर विस्तृत व गहन चर्चा हुई ,

इस चर्चा के बाद संगठनात्मक ढांचा पर क्रेद्रित मसला था जो भी जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी की अनियमितता/अशोभनीय व्यवहार एवं फेडरेशन विरूद्ध अवांछनीय गतिविधियां पर लिप्त होने पर निष्कासित करने की कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया जो सर्व सम्मति से पारित किया गया है .

इस अवसर पर वीरेन्द्र यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता, सुनील कुमार पाण्डेय जिला अध्यक्ष बिलासपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष विकास कायरवार श्री दशमंत जायसवाल श्री अवधेश विमल मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष, संजय यादव जिला संगठन सचिव, अनिमेष दीक्षित मीडिया प्रभारी,रितेश दीक्षित, विवेक तिवारी विधि सलाहकार,नरेश साहू, अरविंद राव आदि उपस्थित रहे
