लखनऊ, 22 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस( International Yoga Day 2026 ) के अवसर पर 21 जून, 2026 को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद लखनऊ के संपर्क कार्यालय – उदयाचल (क्वींस कालेज कैंपस) वाला कदर रोड, लखनऊ के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया।
योग शिविर ( International Yoga Day 2026 ) का शुभारंभ संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र, जिला मुख्यालय के डा. जे.पी. मिश्र द्वारा योग गुरू महर्षि पतंजलि की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि विख्यात योग गुरु राजेश कुमार पांडे के निर्देशन में जिला संस्था के संरक्षक डा. आरपी मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डा. जे.पी जिला सचिव अनिल शर्मा, मिश्र, डीओसी (गाइड) मधु हंसपाल, ट्रेनिंग काउंसलर स मिश्र एवं लगभग 50 रोवर्स/रेंजर्स ने योगाभ्यास किया। योगगुरु राजेश कुमार पांडेय ने योग की दिनचर्या में उपयोगी बताते हुए ग्रीवा संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, असकंद संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, सुप्त वज्रासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी व ध्यान आदि का अभ्यास कराया।
International Yoga Day 2026: इस अवसर पर संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र ने योग को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए जिला संस्था से स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन के लिए एक सप्ताह का योग शिविर आयोजित करने का किया आवाहन किया। जिला मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र ने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन का मूलाधार बताया। कार्यक्रम के अंत में सचिव अनिल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें
